
- This event has passed.
त्रिवेणी संगम महोत्सव – भव्य स्वागत सन्मान समारोह
November 27, 2018 @ 8:00 am - 5:00 pm
देव दिवाली के पावन पर्व पर, सुखशांति भवन के वार्षिकोत्सव पर भव्य स्वागत सन्मान समारोह दिनांक 23-11-2018 शुक्रवार को आयोजित किया गया था |
ब्रह्माकुमारीज़ गुजरात ज़ोन निर्देशिका आदरणीय राजयोगिनी सरला दीदीजी की अध्यक्षता में एवं मुख्यालय माउन्ट आबु से पधारे धार्मिक प्रभाग के संयोजक ब्र.कु. रामनाथभाई की उपस्थिति में सन्मान समारोह का आयोजन किया गया |
आध्यात्मिक, पवित्र एवं सात्विक जीवन पथ पर चलने वाले 350 से ज्यादा राजयोगी ब्रह्माकुमार भाई-बहनो का देवी देवताओ के स्वरूप में श्रृंगारित कर सन्मानित किया गया | मधुरवाणी ग्रुप ने स्वागत गीत एवं कला सूर्या डान्स अकादमी के नन्हे मुन्ने कलाकारों ने थीम डान्स प्रस्तुत किया, ब्र.कु. रामनाथभाई ने प्रासंगिक प्रवचन में आध्यात्मिक जीवन का महत्व समजाया |
देव दिवाली महोत्सव के निमित दिप प्रज्वलित कर फुलझरी से महोत्सव सज गया |
सभा में उपस्थित होवनहार देवताओ ने भी इलेक्ट्रॉनिक्स दिप प्रज्वलित कर महोत्सव में शामिल हुए | विशिष्ट अतिथि उधोगपती भ्राता अमित भाई, अडानी एंटरप्राइज के DGM भ्राता इलेश भाई, डॉ. मुकेश भाई, डॉ. हरीश शुक्ल, ब्र.कु. अमर बहन एवं अन्य महानुभावो की उपस्थिति में केक कटिंग कर मुँह मीठा कराया |
इस भव्य महोत्स्व में आध्यात्मिक जीवन यात्रा में उन्नति के शिखर प्राप्त करने हेतु ब्राह्मण कुलभूषणो के लिए योग साधना तपस्या भठ्ठी का भी आयोजन रखा गया | कार्यक्रम में 1400 से अधिक भाई बहनो ने भाग लिया | ब्र.कु. डॉ. दामिनी बहन ने सन्मान समारोह के थीम पर सुंदर गीत की प्रस्तुति की और माउन्ट आबु मुख्यालय से पधारे ब्र.कु. विवेक भाई ने कार्यक्रम का बहेतरीन संचालन किया|
